Sign in Start free
मदद केंद्र · शुरुआत करें

साइन अप करें और पहली कंपनी बनाएँ

अकाउंट बनाएँ, ईमेल और मोबाइल वेरिफाई करें, कंपनी जोड़ें और फ्री ट्रायल शुरू करें।

⏱ 5 मिनट 5 स्टेप

1अकाउंट बनाएँ

वेबसाइट पर Start free पर क्लिक करें। बाईं ओर अपना Legal structure और Industry चुनें (इससे सिर्फ़ आगे की कीमत दिखती है)। दाईं ओर नाम, मोबाइल, ईमेल, फर्म का नाम और मज़बूत पासवर्ड डालें, फिर Create account & continue दबाएँ।

2ईमेल और मोबाइल वेरिफाई करें

हमारे भेजे ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करें। फिर मोबाइल पर आया OTP डालें। इससे आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है और हम आपको इनवॉइस और रिमाइंडर भेज पाते हैं।

3अपनी कंपनी सेट करें

Company / business name, Entity type (प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप, LLP, कंपनी…), PAN डालें और बताएँ कि आप GST registered हैं या नहीं (हाँ तो GSTIN)। अगर पहले से किताबें हैं तो Yes, I need opening balances चुनें और वह तारीख डालें जब से यहाँ किताबें शुरू होंगी। Continue to verification दबाएँ।

4PAN / GSTIN वेरिफाई करें और ट्रायल शुरू करें

PAN और GSTIN तुरंत जाँचने के लिए Verify Now दबाएँ, या अभी पास न हों तो Verify Later (कुछ दिन का समय मिलता है)। फिर Start your 30-day trial दबाएँ। चाहें तो अभी प्लान भी ले सकते हैं — पेड अवधि ट्रायल खत्म होने के बाद शुरू होती है, कुछ नुकसान नहीं।

5बताइए आपका बिज़नेस कैसे चलता है

Accounting setup में तीन सवालों के जवाब दें: बिज़नेस क्या करता है, किताबें कैसे रखनी हैं, और आपकी GST स्कीम। इससे हम आपकी इंडस्ट्री के लिए तैयार Chart of accounts बनाते हैं। Save setup दबाएँ — आप डैशबोर्ड पर पहुँच जाएँगे।